KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » 28 दिसंबर कांग्रेस सेवादल का 99वा स्थापना दिवस और उसका गौरवमयी इतिहास

28 दिसंबर कांग्रेस सेवादल का 99वा स्थापना दिवस और उसका गौरवमयी इतिहास

Spread the love

28 दिसंबर कांग्रेस सेवादल का 99वा स्थापना दिवस और उसका गौरवमयी इतिहास

अजमेर 27 दिसम्बर ( ) कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है तथा देश की आजादी के लिये हुये स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास व कांग्रेस के इतिहास में भी सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा आने वाले वर्ष में सेवादल कार्यकर्ताओं को नयी उमंग और नये जोश के साथ कार्य करते हुए फासिस्टवादी ताकतों का मुकाबला करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा।
यह आह्वान आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत तथा प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस सेवादल के 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओं से किया। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ऐसी सोच है कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा क्योंकि सेवादल के कार्यकर्ता उन्हे सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निस्वार्थ भाव से पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते है तथा अपनी स्थापना से आज तक सेवादल अपने कर्तव्य की पूर्ति के लिए संकल्पित भाव से कांग्रेस के सिद्धान्तों के अनुरूप जनसेवा के कार्यो में लगा हुआ है। सेवादल के बिना कांग्रेेस अधूरी है और कांग्रेस के बिना देश अधुरा है।
इस अवसर पर शेखावत व अग्रवाल ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ऑंख और कान बनकर आम जनता से अपना सम्पर्क बनाये रखना चाहिये। आज देश में विखण्डित करने वाली शक्तियॉं सत्ता पर काबिज है जो सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है तथा थोथी वाह-वाही लुटने के लिए नित नये हथकण्डे अपना रहे है। सेवादल कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह ऐसी ताकतो का पर्दाफाश कर आम जनता के बीच उन्हें बेनकाब करें।
इस अवसर पर हेमसिंह शेखावत व शैलेंद्र अग्रवाल ने सेवादल के इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर 1923 को हिन्दुस्तानी सेवादल के नाम से डॉं. एन.एस. हार्डिकर जी ने इस संगठन का गठन किया थाा तथा 7 मार्च 1947 को इसका नाम हिन्दुस्तानी सेवादल से बदल कर कांग्रेस सेवादल कर दिया गया और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू बने। उन्होने कहा कि त्याग और अपेक्षाकृत निस्वार्थ कर्म की जो चेतना गांधी जी, नेहरू जी व डॉ. हार्डिकर जी ने जलाई थी उसकी लौ आज भी बुझी नहीं है सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बदले हुए जमाने में भी इसी भावना से काम करते है कि हमें पार्टी से लेना कम व देना ज्यादा है।
अग्रवाल ने बताया कि आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति तथा कार्यक्रमों एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लिये गये जनकल्याणकारी निर्णयों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का सेवादल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेगे साथ ही केन्द्र की वर्तमान नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आम जनता के हितों के साथ किये जा रहे कुठाराघात, जन विरोधी योजनाओं एवं तुगलकी निर्णयों का भी आम जनता के बीच में जाकर पर्दाफाश करेंगे।

Skip to content