KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » विधायक रावत ने चिकित्सा केंद्रों में बांटे चद्दर और कंबल

विधायक रावत ने चिकित्सा केंद्रों में बांटे चद्दर और कंबल

Spread the love

रोगियों की सुविधार्थ विधायक रावत ने चिकित्सा केंद्रों में बांटे चद्दर और कंबल

नरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सुरेश सिंह रावत अपने क्षेत्र के रोगियों‌ को प्राथमिक उपचार एवं सुविधाएं प्रदान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विधायक रावत द्वारा कोरोना काल में भी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करते हुए अपने क्षेत्र के बीमार नागरिकों की सेवा की, जिसका परिणाम रहा कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल में ज्यादा क्षति नहीं हुई। अपने क्षेत्रवासियों को गांव में ही प्राथमिक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक कोष की राशि से आवश्यक जांच उपकरण, मशीनें, फर्नीचर, बेड आदि उपलब्ध कराएं। इसी के साथ पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर विधायक कोष की राशि से एंबुलेंसे एवं 2 स्वास्थ्य केंद्रों पर क्रिटिकल केयर एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई है।

अपने जन सेवा के कार्यों की निरंतरता में विधायक रावत ने आज गुरुवार को नरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के समस्त स्वास्थ्य केंद्र छातडी, घूघरा, चाचियावास, दाता, आखरी, गगवाना, मजीतिया, गेगल, कायड, कायमपुरा, अरडका, बबायचा, हाशियावास, होशियारा, मानपुरा ढाणी, रामनेर ढाणी, सराणा, नरवर, उंटडा हेतु कुल 265 कंबल एवं 1100 चद्दर अपने विधायक कोष की राशि से उपलब्ध कराई है।

पीएचसी नरवर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर चिकित्सालय प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा विधायक रावत का भव्य अभिनंदन किया गया। विधायक रावत का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक रावत ने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के कार्मिक को कंबल एवं चद्दर भेंट की।

(1) प्रत्येक सीएचसी को 85 कम्बल, 500 चद्दर
(2) प्रत्येक पीएचसी को 20 कम्बल, 75 चद्दर
(3) प्रत्येक एचएससी को 08 कम्बल, 25 चद्दर
उपलब्ध कराई गई।

रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरा प्रयास है कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को ग्राम स्तर पर ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सके। इस हेतु समय-समय पर विधायक कोष की राशि से चिकित्सा प्रशासन द्वारा मांगी गई आवश्यक सामग्री की स्वीकृति जारी की जा रही है। इसी क्रम में विधायक निधि की राशि रुपए 39 लाख से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के समस्त चिकित्सा केंद्रों में मेडिकल कंबल एवं चद्दर स्वीकृत किए गए हैं। विधायक कोष की राशि से एंबुलेंस एवं अनेक प्रकार के जांच उपकरण, मशीनरी, बेड, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराए जा चुके हैं और क्षेत्रवासियों के प्राथमिक उपचार हेतु आवश्यक समस्त प्रकार के संसाधन आदि मांग अनुसार स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मेरे क्षेत्रवासियों को प्राथमिक उपचार ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गोस्वामी, विधानसभा समन्वयक नरेंद्र सिंह चुंडावत, उपप्रधान बद्री गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सूरज करण गुर्जर, पं.स.स. संपत सिंह राठौड़, नरवर सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, रामचंद्र जारोटियां, मंडल महामंत्री धनराज जाट, मंडल महामंत्री नंदलाल परिहार, मंडल उपाध्यक्ष हरि राम चौधरी, लालचंद प्रजापत, अमरचंद चौधरी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You may have missed

Skip to content