KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Spread the love

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

आज़ दिनांक 16.4.2023 को अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम एल माहोर ने की।
आयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ बाबूलाल कोली बताया कि यह बैठक शानदार तरीके से आयोजित की गयी।
इसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत प्रदेश एवं जिला की तरफ से किया गया।
इस बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी एवं पूर्व मंत्री श्री डी एम भान्डे ने ओजस्वी तरीके से समाज को संगठित होने को प्रेरित किया।
बैठक में देश के कौने कौने से आये पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं प्रदेश अध्यक्षों ने प्रगति रिपोर्ट सौंपी।

सभी ने आजीवन सदस्यता एवं जिला सहायता केन्द्र खोलने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्री राकेश बामोरिया ने ओजस्वी तरीके से सभा को संबोधित करते हुए सही दिशा की ओर सगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री कंवर पाल ने जिला सहायता केन्द्र खोलने एवं संगठन के विस्तार की बातें कही।
राष्ट्रीय मंत्री श्री नानक चंद महावर ने संगठन को जिला सहायता केन्द्र खोलने पर कैसे सार्थक बनाया जाये पर जोर देते हुए आर्थिक स्थिति मजबूत करने के गुर बताए।
प्रचार मंत्री श्री सोबरन सिंह ने अपने अनुभवो को व्यक्त करते हुए संगठन को विस्तारित करने तथा मानवता वादी सोच विकसित करने को कहा।

इस बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ बाबूलाल कोली ने संगठन के विस्तार, आर्थिक मजबूती, पारदर्शिता, निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय, समाजकार्य में रुचि वालों को स्थान देने पर बल दिया।

वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों -श्री रामपाल शाक्य, मोहनलाल, चोखेलाल, आदि ने संबोधित किया।
प्रदेश मंत्री श्री रमेश कोली ने अपनी शोषित कोली समाज की पीड़ा को उजागर किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम एल माहोर ने
सभी की बात सुनी और संगठन को मजबूत, विस्तारित, आर्थिक स्थिति मजबूत, जिला सहायता केन्द्र खोलने पर बल दिया।

सभा का संचालन महामंत्री श्री प्रदीप नवसारे ने किया।
अनंत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ बाबूलाल कोली ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ कोली एवं जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार महावर ने धन्यवाद ज्ञापित कर एवं व्यवस्था को अच्छी तरह से सम्भाला ।

You may have missed

Skip to content