KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को चुनने का मन बना लिया है : रावत

कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को चुनने का मन बना लिया है : रावत

Spread the love

कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को चुनने का मन बना लिया है : रावत

शनिवार को पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर में “परिवर्तन संकल्प यात्रा” के आगमन की तैयारियों को लेकर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विचार विमर्श किया।

मीटिंग में सह संभाग प्रभारी विजेंद्र पूनिया और जिला देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई और अपने गांव और बूथ के प्रत्येक घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने की जिम्मेदारी दी।

विधायक रावत ने बताया कि, परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश से अपार समर्थन मिल रहा है। लोग गर्म जोशी से अपने-अपने गांव शहर में परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। जिससे स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और मोदी नेतृत्व वाली भाजपा को फिर से नेतृत्व देने के लिए मन बना चुकी है।

पूनिया ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष असर दिख रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा आमजन के खाते में जा रहा है। ना कोई बिचौलिया ना कोई भ्रष्टाचार।

भूतड़ा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व पूरी निगाहें लगाए बैठा है कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने में किस किस भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्ण योगदान दिया। भाजपा में परिवारवाद नहीं होता। मेहनत करने वाला कार्यकर्ता ही ऊपर तक जाता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं। इसलिए 15 तारीख को पुष्कर में प्रवेश करने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता लग जाए धार पर।

मीटिंग में अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, महेंद्र सिंह मझेवला, भोलाराम गुर्जर, कन्हैया लाल यादव, नरेंद्र चुंडावत, राजेंद्र महावर, गोवर्धन सिंह रावत, सुरजीत रावत, अर्जुन नालिया, रोहन बाकोलिया, कमल रामावत, ओम प्रकाश पाराशर, सुरज नारायण पाराशर, महेंद्र सिंह खंगारोत, भुवनेश पाठक, लाभांशु वैष्णव सहित सैकड़ो के संख्या में प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

You may have missed

Skip to content