KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » टिकट मेरा नहीं क्षेत्रवासियों का है : रावत

टिकट मेरा नहीं क्षेत्रवासियों का है : रावत

Spread the love

टिकट मेरा नहीं क्षेत्रवासियों का है : रावत

भारतीय जनता पार्टी का सिंबल लेकर पहली बार अपने निवास पर पधारने पर क्षेत्रवासियों ने सुरेश सिंह रावत को दिया था अथाह आशीर्वाद, स्नेह, प्रेम और समर्थन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। जिसमें पुष्कर से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत को ही भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। इसका समाचार पुष्कर क्षेत्र सहित पूरे जिले में होते ही क्षेत्रवासियों और जिलेवासियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं में और क्षेत्रवासियों में उत्साह, उमंग और जोश का अद्वितीय संचार हुआ।

भाजपा का सिंबल लेकर पहली बार अपने निवास पर पधारने पर क्षेत्रवासियों ने काफी बड़ी तादाद में उनके निवास पर जाकर तीसरी बार पुनः पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने की शुभकामनाओं का साफा पहनाकर और फूल मालाओं से अभिनंदन किया। क्षेत्र वासियों का स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन देखकर विधायक रावत भावुक और गदगद हो गए।

सुरेश सिंह रावत ने बताया कि, यह टिकट मेरा नहीं जनता का टिकट है। जनता ने हमेशा से जो अथाह प्यार, स्नेह, सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन मुझे प्रदान किया है उसी के परिणामत: भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे टिकट देकर पुनः मुझ पर अपना विश्वास प्रकट किया है। जिसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से हार्दिक आभार ज्ञापित करता हूं। पिछले दो कार्यकालों में मैंने अपने संपूर्ण समर्पण भाव से पुष्कर के विकास और क्षेत्रवासियों के जनकल्याण के लिए कार्य किया है। जिससे पुष्कर क्षेत्र की अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान स्थापित हुई है। पवित्र पुष्कर सरोवर में जाने वाले गंदे पानी की स्थाई रोकथाम के लिए भी प्रयास किया लेकिन सत्ता परिवर्तन हो जाने के कारण इस पर अभी काम बाकी है। पवित्र पुष्कर सरोवर में सीवरेज एवं बरसाती पानी के साथ जाने वाले गंदे पानी की स्थाई रोकथाम वृहद परियोजना, पुष्कर को “टेंपल टाउन” का दर्जा, काशी और महाकाल की तर्ज पर भव्य पुष्कर कॉरिडोर, अजमेर पुष्कर घाटी मार्ग चौड़ीकरण एवं सुरंग निर्माण, रुपनगढ़ कॉलेज का भवन निर्माण प्राथमिकता, पुष्कर चिकित्सा केंद्र भवन निर्माण, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए कार्यों पर सरकार की अनदेखी से जीर्ण शीर्ण कार्यो की मरम्मत एवं पुनरुद्धार (यथा- बूढ़ा पुष्कर घाट, पवित्र पुष्कर सरोवर घाट, सेन महाराज पैनोरमा, मध्य पुष्कर एवं अन्य), 24 कोषिय पुष्कर परिक्रमा मार्ग में विकास एवं सौंदर्यीकरण, रुपनगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत, रुपनगढ़ में नवीन कृषि मंडी के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूं।

रावत ने बताया कि, टिकट मांगने का अधिकार सबका है। लेकिन पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब सभी पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस सरकार के जंगल राज, भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ क्षेत्रवासी स्वयं चुनाव लड़ेंगे, भाजपा का टिकट जनता का है, सभी मिलकर पुनः जगत पिता ब्रह्मा जी के पवित्र क्षेत्र पुष्कर राज में कमल का फूल भारी बहुमत से खिलाकर मोदी को मजबूत करेंगे। मोदी मजबूत हुआ तो भारत मां का खोया वैभव और गौरव पुन: शीघ्र ही शत प्रतिशत प्राप्त होगा।

You may have missed

Skip to content