KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अजमेर के लिए 98 करोड़ रूपए स्वीकृत
Spread the love

स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0-
अजमेर के लिए 98 करोड़ रूपए स्वीकृत
प्रदेश के चार शहरों में विकास कार्याें के लिए 554 करोड़ रु स्वीकृत
विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार

  • उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

अजमेर/ जयपुर, 01 फरवरी। स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के चार शहरों में 553.90 करोड़ की लागत से स्मार्ट विकास कार्य करवाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दे दी है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के उदयपुर,जयपुर,कोटा एवं अजमेर शहर में इस राशि से स्मार्ट विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का आभार किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के दिशा में प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। इस राशि से प्रदेश के चार बडे शहरों में आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा और लोगों को स्मार्ट सिटी का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत उदयपुर के लिए 134 करोड़ रु जयपुर के लिए 154 करोड़़, कोटा के लिए 168 करोड़ तथा अजमेर के लिए 98 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग आधारभूत संरचनाओं के विकास में किया जाएंगा जिसमें इन्टीग्रेटेड वेस्ट मेनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Skip to content