KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अजमेर  7 मार्च 2024 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय मजदूर संघ ने हाथी भाटा पावर हाउस स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय व महिलाओं द्वारा संचालित कार्यालय अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मदार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
विनीत कुमार जैन संभाग संगठन मंत्री/ जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ अजमेर ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया 8 मार्च को महिला दिवस होता है लेकिन 8 मार्च को शिवरात्रि और कार्यालय छुट्टी होने की वजह से भारतीय मजदूर संघ ने एक दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा शर्मा कम्पनी सचिव अजमेर, मंचासीन श्रीमती टीना चौहान, हेमलता वर्मा सहायक लेखाधिकारी, कल्पना मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ संगीता इसरानी, मंजू माथुर सहायक अभियन्ता रही। इस अवसर पर श्रीमती नेहा शर्मा कंपनी सचिव अजमेर डिस्कॉम श्रीमती ज्योति जैन, मंजू माथुर, संगीता इसरानी, कल्पना मिश्रा, पपली देवी, उषा देवी, रीना चौहान, हेमलता वर्मा, प्रेमलता लाली, दिप्ती चिनारिया, दिपिका मकवाना सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया गया।
महिलाओं द्वारा संचालित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मदार स्थित कार्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में  सहायक अभियंता पूजा आर्या के द्वारा साथी महिला कर्मचारी का सम्मान किया गया और सहायक अभियंता पूजा आर्य द्वारा भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम रखा और कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ता आ रहा है
भारतीय मजदूर संघ ने आवाह्न किया कि वर्तमान इस युग में महिलाएं शोषण मुक्त रहेगी तो समृद्ध भारत होगा साथ नारी का सम्मान करना चाहिए
मुख्य अतिथि ने बताया कि आज के युग में महिलाएं  हर क्षेत्र में पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है आज भारत की राष्ट्रपति भी महिला हैं महिलाएं सीमा पर लड़ाई के साथ-साथ छोटे से छोटे कार्य बड़े से बड़े कार्य में पुरुष का बराबर सहयोग करती है महिलाएं युग निर्माण का काम कर रही है और हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए
इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं के साथ-साथ जिला मंत्री धर्मेंद्र हिंडोनिया भारतीय मजदूर संघ विद्युत जिला अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा अखिल शर्मा अवतार कुमार सुनील मीणा आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

Skip to content