KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (बुधवार को छोड़कर)रेलसेवा का चंडीगढ तक विस्तार

अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (बुधवार को छोड़कर)रेलसेवा का चंडीगढ तक विस्तार

Spread the love

अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (बुधवार को छोड़कर)
रेलसेवा का चंडीगढ तक विस्तार

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (बुधवार को छोड़कर) रेलसेवा का दिनांक 14.03.24 से चंडीगढ तक विस्तार किया जा रहा है।

गाडी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.03.24 से अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट पर 11.30 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान कर 14.45 बजे चंडीगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20978, चंडीगढ-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट (बुधवार को छोड़कर) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.03.24 से चंडीगढ से 15.15 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट स्टेशन पर 18.23 बजे आगमन व 18.33 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी।

अजमेर -गुड़गांव-अजमेर के बीच समय सारणी में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। गाड़ी संख्या 20977 अजमेर -चंडीगढ़ दिल्ली कैंट 11:30 बजे पहुंचकर 11:40 चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी मार्ग में अंबाला कैंट में 14:03/14:05 आगमन /प्रस्थान करते हुए 14:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20978 चंडीगढ़- अजमेर ट्रेन चंडीगढ़ से 15:15 बजे रवाना होकर मार्ग में अंबाला कैंट 15:53 /15:55 बजे आगमन /प्रस्थान करते हुए 18:23 बजे दिल्ली कैंट पहुंचकर 18:33 बजे अजमेर के लिए प्रस्थान करेगी और 23:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Skip to content