KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » केजरीवाल जेल से चलाएगा सरकार!,,,जो उखाड़ना है उखाड़ ले भाजपा

केजरीवाल जेल से चलाएगा सरकार!,,,जो उखाड़ना है उखाड़ ले भाजपा

Spread the love

अरविंद केजरीवाल जेल से चलाएं सरकार!

लोकसभा चुनाव से पहले और आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीएम की गिरफ्तारी के बाद लगातार ये सवाल उठ रहा हैं कि आखिर वो इस्तीफा देंगे या जेल से दिल्ली सरकार चलेगी। इस बीच, आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलकर और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को पद नहीं छोड़ना चाहिए और जेल से सरकार चलाना जारी रखना चाहिए। आप विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

You may have missed

Skip to content