KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पति अफ्रीका जा रहा था, महिला ने किया सुसाइड: एक भयावह दास्तां,,,,

पति अफ्रीका जा रहा था, महिला ने किया सुसाइड: एक भयावह दास्तां,,,,

Spread the love

पति अफ्रीका जा रहा था, महिला ने किया सुसाइड:ननद के खिलाफ लिखा नोट, परिजनों को वॉट्सऐप पर भेजा

अजमेर

27 साल की विवाहिता ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने वॉट्सऐप पर अपने परिजनों को सुसाइड नोट भेजा था। जिसमें अपनी ननद पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मामला अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे का है।
क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- मंगलवार देर रात पंचशील नगर निवासी मन्नत आसवानी उर्फ लवीना (27) पत्नी ललित असवानी ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर महिला के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने परिवार की मदद से शव को फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। विवाहिता के पास से सुसाइड नोट मिला है। शिकायत मिलने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में ननद पर लगाया आरोप

तोपदड़ा निवासी मन्नत की मौसी कोमल लालवानी ने बताया- उनकी बच्ची ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा- मेरा घर तोड़ने वाली सिर्फ भारती है। सारा दिन ललित को भड़काती रहती है। खुद तो अपना घर बनाया नहीं, भाई का भी नहीं बनने दिया। मेरा पति अफ्रीका जा रहा है मुझे छोड़कर इसलिए मैंने ऐसा कदम उठाया है, इसमे मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसकी बहन भारती की है।

सूचना के बाद भी पति ने नहीं बचाया

कोमल ने बताया- रात 12 बजे के करीब मन्नत ने सुसाइड नोट लिखने के बाद इसे बहनों के वॉट्सऐप ग्रुप में भेजा था। जिसे पढ़ने के बाद मैंने उसके पति ललित को फोन कर इसकी जानकारी दी, इसके बावजूद उसके पति ने किसी तरह का कदम नहीं उठाया।
ललित ने कमरे के बाहर बैठकर शराब पी, इसके बाद जाकर सो गया। पीछे से मन्नत ने सुसाइड कर लिया। सुबह ललित ने मुझे फोन कर कहा कि मन्नत कमरे का गेट नहीं खोल रही है। इसके बाद मैं अपने पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंची। गेट तोड़कर देखा तो बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बच्ची को फंदे पर लटका देख ससुराल पक्ष के सभी लोग वहां से भाग निकले।

लिकर कंपनी में काम करता है पति

कोमल ने बताया कि जून 2022 में मन्नत की ललित से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही मन्नत अपने ललित के पास अफ्रीका चली गई। अफ्रीका में मन्नत को टॉर्चर किया जा रहा था। ललित अपनी बहन भारती के बहकावे में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसे पत्नी का सुख नहीं मिलता था। ललित अफ्रीका में लिकर कंपनी में काम करता था।
मन्नत परिवार को फोन कर इसकी जानकारी देती थी, लेकिन परिवार के सभी सदस्य उसे समझा देते थे। फरवरी में मन्नत अपने पति के साथ भारत आ गई। 2 महीने पहले ही अलग घर बनवाकर वह रह रहे थे। कोमल ने कहा कि आज ललित और मन्नत अफ्रीका जाने वाले थे। मन्नत अफ्रीका जाने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि ललित उसके साथ वहां पर मारपीट करता था। मंगलवार को ही मन्नत को एक कैफे में बुलाकर मैंने अफ्रीका जाने के लिए मनाया था, लेकिन पति, ननद और सास के टॉर्चर से परेशान होकर उसने देर रात सुसाइड कर लिया।

You may have missed

Skip to content