September 17, 2024

Kal Ka Samrat News India

हर खबर पर नज़र

राजनीतिक दुर्भावना से किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने की हंगामे की निंदा
अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर दक्षिण विधानसभा में आयोजित कांग्रेस वृद्ध जन सम्मान समारोह में बाधा पहुंचाने की नियत से भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हंगामे की कड़े शब्दों में निंदा की और भाजपा कार्यकर्ताओं की इस कुत्सित मानसिकता को ओछी राजनीति करार दिया। पूर्व आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ ने जारी बयान में निंदा करते हुए कहा कि आज अजमेर दक्षिण कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली की ओर कांग्रेस वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में घुसकर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हंगामा खड़ा कर दिया। हालात ऐसे बने कि उपद्रव और हंगामा करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से हंगामा कर माहौल खराब करने घृणित कार्य किया है, वो स्वच्छ राजनीति के लिए कतई उचित नहीं है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने हंगामे पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा पार्टी अनुशासित पार्टी होने का ढिंढोरा पीटती है, क्या भाजपा का यही अनुशासन है, जो किसी पार्टी के कार्यक्रम में जाकर हंगामा खड़ा कर दे। ऐसी राजनीतिक दुर्भावना रखने वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं को भगवान सद्बुद्धि दे। समय आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओछी मानसिकता का जनता जवाब देगी।

धर्मेंद्र राठौड़
पूर्व अध्यक्ष, आरटीडीसी

You may have missed