PM बोले- दुनिया ने माना यह भारत का समय है:इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा- हम दुनिया में सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि आज दुनिया मान रही है कि यह भारत का समय है। ये कालखंड देश के लिए महत्वपूर्ण है। नया इतिहास बन रहा है। आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।
PM मोदी ने कहा कि मुझे देखकर अच्छा लगा कि इस कॉन्क्लेव की थीम ‘द इंडिया मोमेंट्स’ है। आज दुनिया के सभी इकोनॉमिस्ट कहते हैं कि इट इज इंडिया मोमेंट, लेकिन इंडिया टुडे जब यह दिखाता है तो यह स्पेशल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यही समय है, सही समय है। यहां तक आने में 20 महीने लग गए। किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में कई पड़ाव आते रहते हैं। 21वीं सदी में जो टाइम पीरियड आए वो अद्भुत हैं। अभी तक जो देश आगे बढ़े उनके सामने मुकाबला कम था।
आज भारत ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट में सबसे आगे
आज जिन परिस्थितियों में भारत आगे बढ़ रहा है उसके सामने चुनौंतियां बड़ी और अलग है। आज सबसे बड़ी महामारी फैली, दो देश युद्ध में हैं। इस समय इंडिया मोमेंट आना अलग बात है। भारत ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट में सबसे आगे है। भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा, स्टार्टअप्स सीन है।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023 शुक्रवार को शुरू हुआ था। इसमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता रामचरण समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों और बड़ी हस्तियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। कॉन्क्लेव का यह 20वां एडिशन है।
पूर्व सीजेआई जस्टिस यूयू ललित बोले- रिटायरमेंट के बाद जजों का सरकारी पद लेना व्यक्तिगत फैसला
दूसरे दिन की शुरूआत में पूर्व सीजेआई जस्टिस यूयू ललित ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने यहां द शेप एंड सैंक्टिटी ऑफ कोर्ड एंड चेयर विषय पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जजों का रिटायरमेंट के बाद सरकारी पद लेना उनका व्यक्तिगत फैसला है।
अगर किसी को इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगता है तो वह ऐसे प्रस्तावों को स्वीकार कर सकता है, लेकिन मेरे जैसे लोग जिन्हें इस पर आपत्ति है, वे अपने जीवन में कुछ और कर सकते हैं। मैं वकील रह चुका हूं, मैं एक जज रहा और अब मैं एक प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहा हूं।
जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि पत्रकार कप्पन जैसे केस में बेल न मिलने और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपियों को निचली आदलत से बेल मिलने के सवाल पर कहा कि बेल देने का फैसला जजों के विवेक पर निर्भर करता सभी की अपनी राय हो सकती है। कई केसों में जज शायद इसलिए बेल देने का इंतजार करते हैं क्योंकि उन्हें लगता हो कि केस में अभी जांच पूरी होनी बाकी, मामले में कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं।
शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने भी संबोधित किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कॉन्क्लेव में कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गरीबों के मन में सपना देखने की उम्मीद जगी है। आने वाले वक्त में जब देश आजादी की शताब्दी वर्षगांठ मनाएगा तब दुनिया में भारत आगे खड़ा दिखेगा।
जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यकाल से प्रधानमंत्री मोदी के कामों की तुलना किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा- सभी ने अपने-अपने समय में अच्छा काम करने का प्रयास किया है। अपनी-अपनी समझ-शक्ति और समय के हिसाब से काम किया है। क्योंकि हर समय में अलग-अलग चुनौतियां होती हैं।
हर व्यक्ति की अलग प्रकार की क्षमता होती है और उसका विजन होता है। मगर सभी ने अच्छा प्रयास किया है- मैं तो ये मानता हूं। जहां तक मोदी जी का सवाल है, मोदी जी ने भारत के लोगों के अंदर महत्वाकांक्षा को जीवित करने का काम किया है।
More Stories
आज का राशिफल व पंचांग29 मार्च, 2023, बुधवार
महागौरी स्वरुप का पूजन करने का विधान है दुर्गा अष्टमी आज
सुप्रीम कोर्ट की बैंकों को फटकार: कर्जदारों को डिफाल्टर घोषित करने से पहले सुना जाए उनका पक्ष