KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » अजमेर मंडल का रेल राजस्व अर्जित करने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,

अजमेर मंडल का रेल राजस्व अर्जित करने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,

Spread the love

अजमेर मंडल का रेल राजस्व अर्जित करने में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,

मंडल  का  यात्री, मालभाड़ा व टिकट चेकिंग आय में शानदार प्रदर्शन

अजमेर मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के मार्गदर्शन में बिज़नेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) अजमेर मंडल और परिचालन व वाणिज्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के विशेष प्रयासों तथा आपसी समन्वय व सहयोग से माल लदान सहित  यात्री, मालभाड़ा, टिकट चेकिंग, सकल आय, पार्किंग आय व गैर किराया राजस्व  सहित अन्य विभिन्न आय में उल्लेखनीय वृद्धि  हासिल की है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत के  अनुसार अजमेर मंडल ने  चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक यात्री आय का आंकड़ा छुआ है। मंडल ने इस वर्ष  20 मार्च तक यात्री आय के रूप में  619.01 करोड़ रुपये हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2018-19 (अप्रैल-मार्च) में 475.20 करोड़ था। इसी प्रकार  मालभाड़ा आय में  चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक माल राजस्व हासिल किया है।  मंडल  ने इस वर्ष 20 मार्च तक 925.50 करोड़ रुपये हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2015-16 में 701.09 करोड़ था। माल ढुलाई में मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया है।  मंडल ने 24 मार्च तक एक करोड़ टन लोडिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है।  पिछला सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष 2011-12 (अप्रैल-मार्च) में 9.04 मिलियन टन था। इसी प्रकार कुल आय में मंडल  ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया है।  मंडल ने 20 मार्च तक 1674.28 करोड़ हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष 2014-15 (अप्रैल-मार्च) में 1166.75 करोड़ था।

 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत ने बताया कि टिकट जांच आय में भी मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक टिकट जांच राजस्व हासिल किया है।  डिवीजन ने फरवरी -2023 तक 13.54 करोड़ हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष 2021-22 (अप्रैल-मार्च) में 10.83 करोड़ था।

इसी प्रकार पार्किंग आय में  वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंडल ने अब तक का सर्वाधिक पार्किंग राजस्व प्राप्त किया है।  डिवीजन ने फरवरी 23 तक 1.68 करोड़ हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष 2019-20 (अप्रैल-मार्च) में 1.57 करोड़ था।

गैर-किराया आय में  मंडल ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक गैर-किराया राजस्व हासिल किया है। मंडल ने फरवरी -23 तक 3.56 करोड़ हासिल किए हैं।  पिछला सर्वश्रेष्ठ वित्तीय वर्ष 2018-19 में 2.34 करोड़ था।

Skip to content