KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 30 हजार नवीन भाजपा सदस्य

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 30 हजार नवीन भाजपा सदस्य

Spread the love

पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 30 हजार नवीन भाजपा सदस्यदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा से ही है विकास और कल्याण की उम्मीद: रावत शनिवार को पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का पुष्कर मंडल के शक्ति केंद्र बड़ी बस्ती से आगाज किया। पुष्कर शहर के निवासियों के साथ ही पुष्कर में आए अन्य राज्यों के नागरिकों को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इसी के साथ पुष्कर शहर में घर-घर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दस्तक देकर भाजपा के सदस्य बनाए। नए जोड़े गए सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाया गया। उनके घर पर लगाने के लिए ‘मे9रा परिवार भाजपा परिवार” के स्टीकर भी वितरित किए गए। विधायक रावत ने बताया कि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ते कदमों को देखते हुए क्षेत्रवासियों में भाजपा सदस्यता ग्रहण करने की उत्सुकता दिखाई दी है। जहां एक और कांग्रेस पार्टी के प्रशासन से क्षेत्रवासी त्रस्त हो चुके हैं।वहीं दूसरी ओर क्षेत्रवासियों को भारत देश और देशवासियों के साथ ही स्थानीय निवासियों के कल्याण और क्षेत्र के विकास की उम्मीदें भी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा पार्टी से ही है। क्षेत्रवासी बड़ी प्रसन्नता और उत्सुकता के साथ भारतीय जनता पार्टी की नवीन सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह सदस्यता अभियान पूरे पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर, हर परिवार भाजपा परिवार बनाने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ है। पूरे पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 30000 नवीन भाजपा सदस्य बनाने हेतु संकल्पित हैं। कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा अजमेर देहात व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष शिव स्वरूप महेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमल पाठक, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक लखन सरवाडिया, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश पाराशर, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, रोहन बाकोलिया, संदीप पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर, कमल पाराशर(जैकी), मण्डल मंत्री अंशुमान पाराशर, पवन शर्मा, मण्डल के कोषाध्यक्ष व पार्षद कमल रामावत, महिला मोर्चा अजमेर देहात की जिला उपाध्यक्ष व पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, पूर्व पार्षद व पूर्व मंडल महामंत्री महेश पाराशर, समर्पण निधि के मण्डल संयोजक मुकेश जाखेटीया, युवा मोर्चा मण्डल पुष्कर के अध्यक्ष भुवनेश पाठक, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सरवाड़िया, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल पुष्कर के अध्यक्ष हेमराज तेजी, नगर पालिका पुष्कर के पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, महेंद्र सिंह खंगारोत, विष्णु सैन, व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक प्रवीण चौधरी(गुड्डू), बूथ अध्यक्ष महेश सैन, गोपाल बना, मंडल आईटी संयोजक लाभांशु वैष्णव, दामू पाराशर, लक्ष्मीकांत गोड़, अमन शर्मा व अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता विधायक रावत के साथ उपस्थित थे। जय जय पुष्कर राज!!

You may have missed

Skip to content