KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनविस, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लिया जगत पिता ब्रह्मा जी का आशीर्वाद : रावत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनविस, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लिया जगत पिता ब्रह्मा जी का आशीर्वाद : रावत

Spread the love

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनविस, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने लिया जगत पिता ब्रह्मा जी का आशीर्वाद : रावत

पुष्कर विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव राज्य मंत्री राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत एवं सांसद भागीरथ चौधरी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के मुख्य वक्ता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनविस, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान सहप्रभारी विजया राहटकर एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी गुरूवार को पुष्कर पहुंचकर जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन कराए। अतिथियों ने ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तीनों अतिथि पुष्कर हेलीपैड पर उतरे जहां पर विधायक सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

विधायक रावत के साथ अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत, महेंद्र सिंह मजेवाला, अरुण वैष्णव, ओमप्रकाश पाराशर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों की अगवानी की।

You may have missed

Skip to content