KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » महिला सशक्तिकरण सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

महिला सशक्तिकरण सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

Spread the love

14 मार्च 2024

महिला सशक्तिकरण सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह

उत्तर पश्चिम रेलवे, कारखाना समूह अजमेर की स्थानीय कर्मचारी हित निधि समिति के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में महिला सशक्तिकरण सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह 14 मार्च, 2024 को सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट, अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य कारखाना प्रबन्धक यूनिट के सभी अधिकारियों महिला कर्मचारियों व ट्रेड यूनियन एवं एसो. के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। सेमीनार में मुख्य अतिथि, मुख्य कारखाना प्रबंधक, श्री विकास आनन्द एवं विशिष्ट अतिथि लॉयन श्रीमती आभा गाँधी व अन्य अतिथियों का उप मुख्य कार्मिक अधिकारी व सहायक कार्मिक अधिकारी लोको/कैरिज द्वारा स्वागत किया गया एवं माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। माँ सरस्वती की वंदना के साथ सेमीनार के कार्यकम की शुरूआत की गई। इस सेमिनार का विषय भारत की उन्नति में महिलाओं का योगदान व इस सेमिनार में अजमेर कारखाना समूह की लगभग 200 महिला कर्मचारियों नें भाग लिया।
लगभग 50 महिला कर्मचारियों को मुख्य अतिथि, मुख्य कारखाना प्रबंधक, श्री विकास आनन्द व अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा महिला कर्मचारियों के 10वीं व 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फाग धमाल का भी उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों ने लुत्फ उठाया। अन्त में कर्मचारी हित निधि समिति के कारखाना समूह के सचिव श्री कल्याण सिंह राठौड, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, लोको द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि व अन्य सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Skip to content